मिषाल - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सुनील जैन ने सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की जान बचाकर मिषाल पेष की |
| PICTURE D.I.G &SP ANUPPUR |
मानवीय संवेदना की मिषाल बने शहडोल डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर
ADARSH DUBEY 9993888114
अनूपपुर मात्र ज्ञान देने से समाज का भला नही होता और न ही समाज उसका अनुकरण करता है।अनुकरणीय बनने के लिए खुद को साबित करना होता है । समाज भी सदैव नेतृत्व करने वाले लोगों से अनुकरणीय कार्य की अपेक्षा करता है। शहडोल जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.के. अरुसिया एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सुनील जैन ने सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति की जान बचाकर जो मिषाल पेष की है , उसका प्रभाव उनके अधीनस्थ अमले एवं युवाओं पर जरुर पडेगा।
गत दिवस जब शहडोल जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.के. अरुसिया एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सुनील जैन जब सायंकाल रीवा मार्ग से अनूपपुर आ रहा थे, तब गोहपारु के पास सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल व्यक्ति भरतपुर जिला कोरिया प्रदेष छत्तीसगढ निवासी प्रवीण सिंह उम्र 23 वर्ष मिले, जो अचेत अवस्था में थे । अधिकारी द्वय ने गाडी रोककर वहां उपस्थितजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की तथा अपने वाहन में बिठाकर जिला चिकित्सालय शहडोल लेकर आये । इसी बीच उन्होने अधीनस्थ स्टाफ को घटना की जानकारी दे दी थी । पुलिस एवं चिकित्सक पहले से ही तैयार थे । तुरन्त इलाज होने से घायल की जान बच गयी ।अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।
यह उल्लेखनीय है कि यह सडक दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग में आधे घन्टे पहले हुई थी । हजारों की संख्या में वाहन वहां से गुजरे होंगे , किसी ने यह जहमत नही उठायी कि उस घायल को अस्पताल तक पहुंचा दें या फिर थाने अथवा प्रषासन या डायल 100 को जानकारी दे दें ।
No comments:
Post a Comment