Wednesday, 28 February 2018

डूमर कछार पौराधार में हुआ रक्तदान शिविर सम्पन्न

ग्राम पंचायत डूमर कछार पौराधार में हुआ रक्तदान शिविर सम्पन्न 

सुमिता शर्मा राजनगर
27/02/2018 अनुपपुर जिले के अंतिम छोर में बसा ग्राम पंचायत डूमर कछार पौरधार रविनगर कौलरी डिस्पेंसरी में रक्तदान महादान शिविर लगाया गया । जिसमें उपसरपंच विक्रमादित्य चौरसिया के अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ । जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में जागृति महिला मंडल हसदेव क्षेत्र अध्यक्षता श्रीमती सोना सिंह (मुख्य महाप्रबंधक पत्नी) जी के द्वारा फीता काटकर रक्तदान का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रविनगर डिस्पेंसरी चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्रीमती पी. सोनवंशी की निगरानी में शिविर सम्पन्न हुआ। कृष्णचन्द्र सिंह उर्फ राजा ने अपना रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।रक्तदान सभी ग्रामीणों, कर्मचारियों, अतिथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान जीवनदान के अनेको शिविर चलाने वाले एवं अनुभवी श्री श्यामलाल बगड़िया अमलई  से आये हुए थे। जिन्होंने रक्तदान देने  से अनेकों लाभ के बारे में बताया। एक रक्त के महत्त्व को समझाया। शिविर में सभी वर्गों ने भाग लिया। सबसे कम उम्र 19 साल के युवा  दीपांकर सिंह ने भी रक्तदान किया । डॉ सोनवंशी , मिस सूसन जॉर्ज एवं श्रीमती जया सरकार मातृशक्तियों ने भी रक्तदान किया। शिविर की सबसे खास बात थी कि अपंग युवा में भी रक्तदान शिविर को समझा।खुद गूंगा बेहरा होते हुए भी रक्तदान किया। जो समाज को प्रेरणा प्रदान करती है - संजोग चौरसिया उम्र 26 वर्ष। शारदा मरावी उम्र 43, जनपद सदस्य डोला ने भी रक्तदान किया। और उन्होंने बताया कि रक्तदान देने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है और उन्होंने अबतक कम से कम 30 से ज़्यादा रक्तदान किया है। अनूपपुर जिला चिकित्सालय से आई ब्लड बैंक की टीम श्री पटेल जी, श्री पनीक जी तथा उनके साथियों ने मिलकर अच्छा योगदान दिया। श्री विनोद जी की वरिष्ठ खान सुरक्षा अधिकारी / प्रबंधक जी ने रक्तदान किया। केंद्रीय कर्मचारी सेंट्रल बैंक रामनगर के शाखाप्रबंधक अंकुर माथुर ने भी रक्तदान किया। रक्तदान दाता बाहर के पंचायत डोला ,बनगवां के भी थे। अन्य राज्य छत्तीसगढ़ से भी रक्तदान दाता पहुंचे। दो दर्जन से भी अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र के साथ उनके उत्साहवर्धन के लिए समाज सेवी संतोष पटेल जी ने सभी को अपनी ओर से पुरस्कार रूप में गिफ्ट बांटे। रक्तदान दाताओं को एक गिलास केसरयुक्त दूध और फल का पैकेट प्रदान किया गया। खंडचिकित्सा अधिकारी कोतमा श्री एल. दीवान ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी से शुरू से अंत तक संभाला। रक्तवीरों में मुख्य रूप से सहयोगी एवं दानदाता सुनील विश्वकर्मा, संतोष पटेल, दिलीप पटेल, रवि पटेल, मोहित ,सखन हिमांचल अरुण सिंह , चंदन सिंह, राकेश जैन,विनय कुशवाहा दिनेश सरपंच प्रतिनिधि डोला, राजेश सिंह जनपद सदस्य, रमेश सिंह, राजेश्वर बाला, श्रवण गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, जयप्रकाश गुप्ता, शिव कुमार साहनी , संजय चौरसिया और सभी पत्रकार आये। चिकित्सा विभाग से धनीराम , सुग्रीव राम राव, प्रदीप, सुशीला (आया) केमली, किस्मतिया lसमाजसेवी एवं ग्रामीणों, कॉलरी रामनगर सब- एरिया श्री पी. Muduli के सहयोग और सहभागिता से विशाल रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विक्रमादित्य चौरसिया उपसरपंच ने भी रक्तदान किया। और सभी को संदेश दिया कि एक माँ की उम्र उसके बच्चे को नहीं बचा सकती लेकिन आपका रक्तदान किसी का भी जीवन जरूर बचा सकता है।समाजसेवी अलोक मित्रा का अहम योगदान रहा l

No comments:

Post a Comment