Friday, 9 February 2018

जिला प्रशाशन द्वारा कराया गया पत्रकार भ्रमण कार्यक्रम


आदर्श दुबे 9993888114

प्रदेश शासन के जनसम्पर्क विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले में चल रही विकास गतिविधियों के अवलोकन हेतु प्रेसटूर का आयोजन किया गया। प्रेसटूर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी तथा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे। प्रेसटूर में जिले के पत्रकारों ने दूरस्थ अंचल पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पयारी, सरई, खम्हरौध तथा कोड़ार आदि ग्रामों का भ्रमण किया। प्रेसटूर का शुभारंभ ग्राम पयारी में फुलवारी योजना के शुभारंभ के साथ हुआ। इसके बाद पत्रकारों का अगला पड़ाव ग्राम खम्हरौध में था, जहां पत्रकारों ने आदिवासी महिलाओं द्वारा आर्थिक उन्नति हेतु शुरु किए गए लेयर मुर्गी पालन एवं लेयर अण्डा उत्पादन कार्य का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलने वाले लाभांश का वितरण भी किया गया। पत्रकारों ने ग्राम कोड़ार में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता मिशन के तहत निर्मित शौचालयों का अवलोकन किया एवं हितग्राहियों से चर्चा की। 

प्राकृतिक छटा से मंत्र मुग्ध हुए जिले के पत्रकार और प्रशासनिक अमला। 

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद के कोडर ग्राम पंचायत के कानन घाट मैं पत्रकार भर्मण कार्यक्रम के दौरान जिले के अंदर प्राकृतिक छटाओ के साथ जोहिला की कल कल धाराओं , अलौकिक वन सुद्ध वायु के बीच प्रशासन और पत्रकारों का भोजन हुआ , कानन घाट के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद सभी ने लिया , प्रशाशन और पत्रकरो की व्यस्त जीवन पद्धति के बीच यैसा कार्यक्रम दोनो को सुकून देने बाला था , वह पत्रकार जो जिले के कोने कोने को जानता है पर इस प्राकृतिक  सौंदर्य की जानकारी उसे भी नही थी, और इस प्राकृतिक छटा से भरे  कानन घाट के सौन्दर्य को देख सभी मंत्र मुग्ध हो गए , कार्यक्रम की रूपरेखा जिला पंचायत सीईओ के व्ही अस चौधरी  अनूपपुर कलेक्टर अजय शर्मा  जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील जैन  द्वारा बनाई गई।पोल्ट्री फार्म का कॉन्सेप्ट और स्वास्थ केंद्र के कॉन्सेप्ट से सभी पत्रकार बंधु खुश हुए , सभी पत्रकारों ने आज के कार्यक्रम को लेकर की खुशी व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment