जन आंदोलन में तब्दील हुआ नशा मुक्ति अभियान :
Adarsh dubey 9993888114
शहडोल जिले में कुछ सप्ताह पूर्व प्रारंभ हुआ नशा मुक्ति अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है जिसकी अगु0वाई शहडोल के संवेदनशील युवा नेता अमित मिश्रा कर रहे हैं।
नशा मुक्ति अभियान की पहली कार्यकारी बैठक विगत दिनांक 4 फरवरी को शहडोल स्थित गांधी स्टेडियम हॉल में संपन्न हुई जिसमें शहडोल के जाने-माने समाजसेवी श्री चंद्रेश द्विवेदी, समाजसेवी श्री संतोष लोहानी, पार्षद श्री
अनुराग शुक्ला, खैरहा से युवा एवं जमीनी नेता श्री रामनिवास कुशवाहा, बुढार से नगर के आक्रामक एवं क्रांतिकारी युवा नेता श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, जयसिंह नगर से लोकप्रिय नेता विवेक मिश्रा, गोहपारू से युवा नेता विद्यासागर सिंह, धनपुरी से युवा नेता पल्लव श्रीवास्तव, विनय पांडेअविनाश मिश्रा अनुपम द्विवेदी विक्की पाँडेय अमित सेन अंकित तिवारी अशीष मिश्रा रिंकू बर्मन सत्यम प्यासी एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रुप से शामिल सभी नेताओं एवं युवाओं ने
नशे को लेकर अपने अपने अनुभव साझा किए साथ ही समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए अपने विचार एवं योजनाओं को प्रस्तुत किया।
नशा मुक्ति अभियान के संयोजक श्री अमित मिश्रा ने आने वाले दिनों में आगे के कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता लाने के लिए जल्द ही जिला मुख्यालय में एक विशाल मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं समाजसेवी संस्थाएं भाग लेंगे साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक संगोष्ठियों एवं सभाओं के माध्यम से भी गांव गांव तक जाकर नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा।
नशा मुक्ति अभियान से जुड़ें श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में सोशल मीडिया पर नशा मुक्ति अभियान की मुहिम को और तेज किया जाएगा जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचा जा सके एवं उन्हें नशा मुक्ति के प्रति जागरुक किया जा सके।
समाजसेवी श्री चंद्रेश द्विवेदी एवं श्री संतोष लोहानी ने नशा मुक्ति अभियान को समाज एवं राष्ट्र को समर्पित एक पावन अभियान बताया जबकि श्री अनुराग शुक्ला एवं श्री रामनिवास कुशवाहा ने युवाओं को नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने एवं जन जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। श्री पल्लव श्रीवास्तव ने भी सभी युवाओं से अपने सामाजिक अनुभव साझा किए एवं सभी से इस पावन अभियान से दिल से जुड़ने की अपील की।
कुछ सप्ताह पूर्व ही प्रारंभ हुआ नशा मुक्ति अभियान जो अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है जिलेभर में सराहा जा रहा है साथ ही हर वर्ग एवं हर उम्र के लोग इस अभियान से तेजी से जुड़ रहे हैं और यही कारण है कि यह अभियान पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

No comments:
Post a Comment