सहकारी समिति के कर्मचारियों ने अर्धनग्न कलमबंद होकर प्रदर्शन किया ।
इंदिरा तिराहा मैं जिले के सहकारी समिति के कर्मचारियों ने अर्धनग्न कलमबंद होकर प्रदर्शन किया , क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारी को मनाने पहुंचे भाजपा के विधायक रामलाल रौतेल । प्रदेश के सहकारी कर्मचारी महासंघ के निर्देश पर पूरे प्रदेश के साथ अनुपपुर जिले के समस्त सहकारी समिति कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद अर्ध नग्न होकर आंदोलन पर बैठे हैं, जिससे आम जनता किसान उपभोक्ताओं को राशन खाद बीज वितरण ऋण वितरण वसूली भावंतर पंजीयन योजना धान गेहूं सरकारी बचत बैंक बिजली बिल आदि कार्य प्रभावित हो रहा है,जिसका जिम्मेदार कर्मचारियों ने शासन एवं प्रशासन को बताया।शुक्रवार को अनूपपुर विधायक ने धरना स्थल पहुंच कर अंशन में बैठे कर्मचारियों की बात सुनी और कहा कि मैं इनके साथ में हुन सरकार को इनकी बातें सुनना चाहिए।
प्रदेशभर के सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी द्वारा अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं, कर्मचारियों की मांग है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पदस्थ समस्त कर्मचारियों का वेतनमान लागू किया जाए, सहकारी संस्था में पदस्थ कर्मचारियों का कैडर के स्थानांतरण लागू किया जाए, संस्था में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को सेवा नियम में दिया जावे सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को समूह में ना देकर समितियों में ही दी जाए, कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए.

No comments:
Post a Comment