Wednesday, 28 February 2018

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन


आदर्श दुबे अनूपपुर
कार्यक्रम ग्राम डिडवपनी आदिवाशी बाहुल्य क्षेत्र में किया गया ,जिला प्रशाशन द्वारा सभी मुख्य विभागों की झांकी लगा कर शाशन की योजना व निराक्षित लोगों को सेवाओ की जानकारी देकर साक्षर करना और जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला सत्र न्यायधीश रवि कुमार नायक, जिलाधीश अजय शर्मा,पुलिस कप्तान सुनील जैन शामिल हुए ।
बिभिन्न विभागों ने अपनी योजनों के प्रति आम जन को साक्षर और जागरूक करने के लिए विभागों के प्रमुखों ने जानकारी प्रदान की , 15 विभागों ने अपनी झांकिया लगाई और जन जागरूकता संदेश दिया ।
मुख्य अतिथि श्री रवि नायक द्वारा विधिक सेवा को समझाया गया वही कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला धीश अजय शर्मा जी ने जागरूक होकर कानून की मदद लेकर न्याय पाने की बात कही , कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस कप्तान सुनील जैन ने कहाँ पुलिस कानूनी मदद करने में हमेशा तत्पर है और बेहिचक होकर जनो को अपनी शिकायत थानों में जाकर लिखवाना चाहिए जिससे उन्हें कानूनी मदद मिल सके।

No comments:

Post a Comment