आवेदकों को मिला तत्काल सेवा का लाभ - सोनू राजपूत
म्0प्र0 शासन के इस नवचार के लिए हितग्राहियों में देखा गया काफी खुशी का महौलadarsh dubey 9993888114
मध्यप्रदेश शासन,लोक सेवा प्रबंधन विभाग,बल्लभ भवन,मंत्रालय,भोपाल के निर्देशानुसार समाधान एक दिवस तत्काल सेवा का क्रियान्वयन 5 फरवरी 2018 दिन-सोमवार से जिला मुख्यालय के तहसील परिसर अनूपपुर में संचालित लोक सेवा केन्द्र में पाॅयलेट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया। इसके प्रथम दिन सोमवार को कलेक्टर द्वारा प्राधिकृत अधिकारी श्री के.पी. रजौरिया मुख्यकार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-अनूपपुर द्वारा समाधान एक दिन में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर सेवा प्रदाय की गई। सुबह 9ः30 से 1ः30 बजे तक कुल 22 आवेदन खसरा/खतौनी की प्रतिलिपि,नक्शा की नकल प्रदाय में प्राप्त हुूये,जिनका निराकरण तत्काल सेवा उपलब्ध कराया गया। आवेदकों में श्री बाबूराम सिंह राठौर, श्री हरिराम,चैबे कोल,रामखेलावन, राजेन्द्र सिंह, नर्मदा पटेल, फूलमती, बृन्दा राठौर, केशव पाल, बैशाखू,राजेन्द्र ग्राम-खंडा,
हरधर तत्काल सेवा पाने वाले हैं।
No comments:
Post a Comment