Tuesday, 6 February 2018

जिला चिकित्सालय में मुख्यमंत्री विशाल निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर का किया गया आयोजन

Adarsh dubey 9993888114

अनूपपुर :- अपरान्ह 2 बजे तक 2500 मरीजों का हुआ था पंजीयन, गंभीर बीमारियों के मरीज किये जा रहे थे चिन्हांकित

लंबे समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजो को निःषुल्क उपचार मुहैया कराने मद्देनजर राज्य शासन के निर्देशानुसार आज 4 फरवरी 2018 को जिला मुख्यालय स्थित स्वसहायता भवन एवं जिला अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री विशाल निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया । शिविर में अपरान्ह 2 बजे तक 2500 मरीजों का पंजीयन हो चुका था, गंभीर बीमारियों के मरीज चिन्हांकित किये जा रहे थे। शिविर में अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल रौतेल मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष  रूपमती सिंह अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर  अजय शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर  रामखेलावन राठौर, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष
रामदास पुरी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्प्रवीण फुलपगारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 आर.पी.श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि. श्री आर.एम. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजूलता सिंह, औषधि एवं खाद्य निरीक्षक श्री गौर, पत्रकार श्री राजेश शिवहरे, श्री किशोर सोनी, श्री बीजू थाॅमस उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा0 आर.पी.श्रीवास्तव अपने सहयोगी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ शिविर को अन्जाम तक पहुंचने में संलग्न थे ।

लाभान्वित हुए मरीज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल रौतेल ने कहा कि प्रदेष सरकार इस बात के लिए संकल्प है कि प्रदेष में कोई भी आर्थिक विपन्नता में दवाओं के अभाव में मरने नही पायेगा । प्रदेष के मुख्यमंत्री  भ्रमण के दौरान अपने भाषणों में आम जनता के समक्ष उल्लेख भी करते हैं । शासन द्वारा इसके लिए कई स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है । बडे शहरों में विषेषज्ञ चिकित्सा सेवायें तो मिल जाती हैं , किन्तु छोटे कस्बों में ऐसी सुविधाओं का अभाव रहता है । प्रदेष सरकार की पहल पर इस कमी को दूर करने के लिए जिला स्तर पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें राष्ट्र स्तर की चिन्हित अस्पतालों के चिकित्सक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं तथा रेफरल केष तैयार कर उपयुक्त चिकित्सा देते हैं । चिकित्सा का संपूर्ण व्यय राज्य सरकार वहन करती है ।

   अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श रामलाल रौतेल, कलेक्टर अजय शर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये मरीजों से मुलाकात कर सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों के पंजीयन हेतु 10 काउन्टर तथा मरीजों के परीक्षण हेतु 30 काउन्टर स्वसहायता भवन प्रांगण , हाल तथा जिला चिकित्सालय में बनाये गये थे । जिला चिकित्सालय में एक्स -रे , सोनोग्राफी तथा पैथालाजी जांच की व्यवस्था की गयी थी । जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए भोजन पैकेट तथा काउन्टरों में चिकित्सा स्टाफ के भोजन की व्यवस्था की गयी थी ।

गरीबी रेखा के नीचे काम जीवन विताने बालों को गंभीर बीमारियों के लिए समुचित उपचार

       षिविर में राज्य बीमारी सहायता निधि के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले, कैंसर सर्जरी, कीमौथैरेपी, रेडियो थैरेपी, चिन्हित गंभीर, रीनल सर्जरी एवं रीनल ट्रांसप्लांटेषन, कूल्हा बदलना, घुटना बदलना, सिर की चोट (जिसमें आॅपरेषन की आवष्यकता है), स्पाॅईनल सर्जरी, रेटिनल डिटेचमेंट, प्रसोवत्तर जटिलताएं, हृदय सर्जरी, वक्ष रोग शल्य क्रिया, मस्तिष्क सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, प्रोलेप्स यूट्रस (बच्चेदानी का बाहर निकलना), पेसमेकर, वेसलर सर्जरी, कंजेन्टल मेल फार्मेषन, एप्लास्टिक एनीमिया, बर्न एवं पोस्ट, कांट्रेक्चर, क्रांनिक गुर्दा की बीमारी, पैरीटोनियल डायलिसिस, हीमो डायलिसिस, नेफ्रोटिक सिन्ड्रम, बांझपन के चिन्हित किये गये ।

षिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के एपीएल एवं बीपीएल सभी कार्ड धारी बच्चों को चिन्हित बीमारी जैसे जन्मजात तंत्रिका नली दोष, जन्मजात हृदय रोग, जन्मजात बहरापन, जन्मजात मोतियाबिंद, जन्मजात कूल्हे की हड्डी का खसकना, जन्म से मुड़े हुये नाक-कान-गला, भेंगापन एवं अन्य (हार्निया, हाईड्रोसिल टंग टाई, कटे ओठ एवं फटे तालू) इत्यादि बीमारियों को चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गयीं। षिविर में विख्यात चिकित्सक सिटी अस्पताल जबलपुर के चिकित्सक डाॅ. योगेश मालवीय, डाॅ. विनय दाहिया, कुणाल हास्पिटल नागपुर के चिकित्सक डाॅ. राजेश गैब्रियल, डाॅ. रूपम, डाॅ. जुनेत, डाॅ. सुनील होलसरे, डाॅ. शिरवेल, डाॅ. प्रफुल्ला बोरकर, डाॅ. अमोल पटेल, डाॅ. पंकज सारडा, डाॅ. अमोल डोंगरे, मेट्रो हाॅस्पिटल जबलपुर के डाॅ. आनंद जैन, डाॅ. अखिल यादव, स्वस्तिक हास्प्टिल जबलपुर के डाॅ. योगेश झा, डाॅ. गणेश पटेल, आशीष हाॅस्पिटल जबलपुर के डाॅ. शिवकांत गुप्ता,  डाॅ. एम.सी. चक्रवर्ती, डाॅ. ऐलीजाबेथ, डाॅ. नवसाद खुरेर्शी, भोपाल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डाॅ. श्रीमती सोनाली सिंह, शैल्वी हाॅस्पिटल जबलपुर के डाॅ. पुष्पराज पटेल, जिला चिकित्सालय अनूपपुर के डाॅ. संकेत कौशिक, डाॅ. एसआरपी द्विवेदी, डाॅ. वीरेन्द्र खेस्स, डाॅ. एन.के. अग्रवाल, डाॅ. एस.बी. चैधरी, डाॅ. जनक सारीवान, डाॅ. परस्ते, डाॅ. अंसारी, डाॅ. गुप्ता, डाॅ. स्वाति मिश्रा के अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाॅफ, मीडिया सलाहकार साजिद खान,  शुक्ला,  दीक्षित,  सहित ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य रक्षक तथा पैथालाॅजी जांच का तकनीकी दल अपनी सेवाएं दे रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन वंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षु ए.एन.एम. द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी श्अमित श्रीवास्तव एवं मीडिया सलाहकार  साजिद खान ने किया। शिविर के आयोजन में लायंस क्लब, जन अभियान तथा ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment