Friday, 16 February 2018

प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो दिल्ली की टीम और जिले के पत्रकारों का हुआ संवाद ।

आदर्श दुबे अनूपपुर 
अनूपपुर :- पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) भोपाल द्वारा पत्रकारों की रचनात्मक, सकारात्मक एवं विकासपरक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए आज  होटल गोविंदम अनूपपुर के सभाकक्ष मे अनूपपुर जिले के पत्रकारों के लिए एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया ,
मीडिया कार्यशाला  मैं  प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो दिल्ली से आई वसुधा गुप्ता अपर महा निदेशक, एवं इन्दिरा गांधी जन जाती विश्विद्यालय के कुलपति टीवी कटटीमनी जी का मार्गदर्शन जिले के पत्रकारों को प्राप्त हुआ । संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी जिले की समस्याओं को और आंचलिक पत्रकारिता में आने बाली कठिनाइयों को अतिथियों के समक्ष रखा । कार्यशाला का विषय था ग्रामीण मीडिया कार्यशाला ‘‘वार्तालाप अपर महा निदेशक श्रीमती वसुधा गुप्ता  ने कार्यक्रम में आये जिले के सभी पत्रकारों की सकारात्मक सोच की तारीफ करते हुए सभी पत्रकारों को आज की आधुनिक पत्रकारिता की तकनीक के साथ काम करने हेतु सुझाव दिया ।


  

No comments:

Post a Comment