Tuesday, 27 February 2018

विद्यार्थी परिषद का छात्र आक्रोश महाविद्यालय में जडा ताला।

आखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शासकीय तुलसी स्नातकोत्तर महाविधालय मे जडा ताला । 


शासकीय तुलसी स्नात्कोत्तर महाविधालय अनूपपुर में अनवरत चली आ रही महाविधालय की पेय जल , सौचालय, स्वच्छता, ओर भवन की मरम्मत जैसी मुख्य समस्याओ को लेकर आखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने जिले के तुलसी स्नातकोत्तर कालेज मे ताला जड दिया , और आज के आज मांगे पूरी होने को लेकर सेकडो छात्र एवं छात्राऐ मुख्य द्वार के सामने घरने पर बैठ गए और कालेज प्रषासन होष मे आओ के नारे लगाने लगे पूरे कार्यक्रम का नाम परिषद के कार्यकर्ताओ ने छात्र आका्रेष दिया। परिषद के कार्यकर्ताओ ने जब द्वार पर ताला जडा उसके पहले से महाविधालय स्टाफ महाविधालय के अंदर ही थे , और बाहर आने के लिए पुलिष से मदद मांगी पुलिष से काफी समय तक बहसा बहसी के बाद छात्रो ने ताला खोला। 

 आज ही महाविधालय मे सरकार की छात्रो को स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत स्मार्ट फोन बटने थे जिसके मुख्य अतिथि अनूपपुर विधान सभा के विधायक रामलाल रौतेल थे पर छात्रो के धरना एवं विरोध प्रदर्षन के कारण यह कार्यक्रम संपन्न नही हो पाया, 

छात्राओ को कहना है शौचालय तो है पर कभी पानी की सप्लाई शौचालय मे नही हुई जिससे गंदगी रहती है ओर शौच के लिए बाहर जाना होता है , वही विजली की खुली तारो से जान का खतरा है पीने के पानी जैसे जरूरी सुविधा ना होने से दूर एक मंदिर मे लगे नल के सहारे पानी पीना पडता है। 

परिषद के नेताओ का कहना है कि आज ही आज हमारी मांगो को पूरा किया जाए नही तो हम उग्र प्रदर्षन के लिए मजबूर होेंगे। 
वही यह सारी बात संस्था के प्राचार्य अमरचंद जैन से पूंछी गई तो उन्होने जनभागीदारी समिति के उपर पूरा मामला मढ दिया और सुविधाऐ ना होना भी स्वीकार किया 

No comments:

Post a Comment