Wednesday, 9 April 2025

ब्रेकिंग न्यूज किरर घाट के पास भीषण सड़क हादसा । बाद और ऑटो की सीधी भिंडत।

ब्रेकिंग न्यूज किरर घाट के पास भीषण सड़क हादसा । बाद और ऑटो की सीधी भिंडत।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल ।

अनूपपुर ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल-राजेंद्रग्राम मार्ग पर आज एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। शहडोल से डिंडोरी जा रही एक यात्री बस ने तेज़ रफ़्तार में सामने से आ रहे ऑटो को ज़ोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार जारी है।


प्रशासन और आमजन में इस हादसे के बाद गहरा आक्रोश है। घटना ने एक बार फिर यातायात नियमों की अनदेखी और तेज़ रफ़्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बस ने निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन किया था, वहीं ऑटो में भी क्षमता से अधिक सवारी होने की संभावना जताई जा रही है।


प्रशासन से मांग की जा रही है कि राजमार्ग पर गति सीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए और व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।

No comments:

Post a Comment