Wednesday, 16 April 2025

खबर का तत्काल हुआ अशर  सिंघोरा /पौंडी औषधालय के पशु चिकित्सक डॉ रामपाल पनिका पशुओं को छोड़ इंसानों का कर रहे इलाज जिस पर पशु चिकित्सा विभाग ने  जारी किया कारण बताओ नोटिस  

पोंडी पशु औषधालय में मानव उपचार की शिकायत, विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस। हमनें दो घंटे पहले ही अपनी खबर में बताया था 

हमारी खबर का कुछ ही घंटों में हुआ असर विभाग ने लिया फोर्थ पिलर की शिकायत आधार खबर पर संज्ञान।


जैतहरी, अनूपपुर (म.प्र.) रिपोर्ट आदर्श दुबे| 16 अप्रैल 2025

विकासखण्ड जैतहरी अंतर्गत पोंडी स्थित पशु औषधालय में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री रामपाल पनिका के विरुद्ध गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक डिजिटल मीडिया पोर्टल "फोर्थ पिलर" में प्रकाशित समाचार के अनुसार, श्री पनिका पर यह आरोप लगाया गया है कि वे पशुओं का इलाज करने की बजाय आदमियों का इलाज कर रहे हैं।


समाचार के अनुसार, पशुपालकों द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद श्री पनिका पशुओं के इलाज में टालमटोल करते हैं, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी, जैतहरी द्वारा श्री पनिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।


जारी पत्र में श्री पनिका को निर्देशित किया गया है कि वे तीन दिवस के भीतर समाचार में उल्लेखित शिकायतों पर बिंदुवार प्रतिवेदन प्रस्तुत करें तथा विगत माह की रोगी पंजी लेकर कार्यालय में उपस्थित हों। निर्धारित समयावधि में उत्तर न देने की स्थिति में उनके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।


सूचना पत्र की प्रतिलिपि उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला-अनूपपुर को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।


यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और सभी की नजरें अब श्री पनिका द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले उत्तर तथा विभागीय कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment