Wednesday, 16 April 2025

सिंधौरा पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर रामपाल पाटिल की मनमानी से परेशान पशुपालक, पशु डॉक्टर ने पशुओं से बनाई दूरी इंसानों के इलाज जारी क्योंकि इससे जेब होती है भारी।


अनूपपुर ( रिपोर्ट आदर्श दुबे ): जिले के सिंधौरा पशु चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक श्री रामपाल पाटिल पर स्थानीय पशुपालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्री पाटिल पशुओं के इलाज की जगह मनमानी करते हुए आदमियों का इलाज कर रहे हैं, जिससे पशुपालक समुदाय भारी नुकसान झेल रहा है।


ग्रामीण संतोष दुबे ने बताया कि जब पशुपालक उन्हें फोन करते हैं, तो वे कॉल उठाना भी जरूरी नहीं समझते। कभी मिल भी जाएं तो खुद को "कलेक्टर साहब का आदमी" बताकर बातों को टाल देते हैं। यह रवैया न केवल चिकित्सीय नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि इससे स्थानीय किसानों के पशु असमय मर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।


स्थानीय लोग बताते हैं कि श्री पाटिल का व्यवहार अक्सर अभिमानपूर्ण रहता है और वह समय पर पशुओं की जांच या इलाज नहीं करते। वहीं दूसरी ओर, मनमाने ढंग से मानव मरीजों का इलाज कर पशु चिकित्सालय की मूल भावना का उल्लंघन कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से मांग की है कि इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित चिकित्सक पर उचित कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में पशुपालकों को इस प्रकार की समस्याओं से न गुजरना पड़े।

विभाग प्रमुख डॉ दीक्षित जी से जब हमने बात बताई तो उन्होंने खबर की संज्ञान लेते हुए शिकायत की जांच करवा कार्यवाही करने की बात कही है ।

सरोकार आपसे आम आदमियों से जुड़ी समस्याओं की खबरें हम प्रमुखता से प्रकाशित करते है खबर भेजे शिकायत पत्र साथ संबंधित समाचार की फोटो हमारे वॉट्सएप no  par 8770125570,9993888114

प्रेषक:

संतोष दुबे, स्थानीय ग्रामीण व पशुपालक

No comments:

Post a Comment