सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अनूपपुर में मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, व्याख्यान माला कार्यक्रम पी.आर.टी महाविद्यालय में हुआ आयोजन।
अनूपपुर। जनवरी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाए गए सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड अनूपपुर में भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन, विकासखंड अनूपपुर द्वारा किया गया। इस विशेष आयोजन में कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय श्री रामलाल जी रौतेल भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रामलाल रौतेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा, "बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने न केवल संविधान का निर्माण किया, बल्कि समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने का कार्य भी किया। आज की पीढ़ी को उनके विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में काम करना चाहिए।" उन्होंने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि "यह युवा वर्ग ही भविष्य का मार्गदर्शक बनेगा यदि वे अंबेडकर जी के दिखाए मार्ग पर चलें।"
कार्यक्रम में जिला संघ चालक श्री राजेंद्र तिवारी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। उन्होंने देश को वह अधिकार दिए, जो आज हमें एक समानता पर आधारित समाज की ओर ले जाते हैं। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम उनके आदर्शों को केवल स्मरण न करें, बल्कि अपने जीवन में उतारें।"
P.R.T कॉलेज के संचालक डॉ. देवेंद्र तिवारी ने मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अंबेडकर के विचारों को आज के सामाजिक संदर्भ में प्रासंगिक बताते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रश्मि खरे कविता के माध्यम से डॉ साहब को याद किया ,
वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी आदर्श दुबे जी ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए जो कार्य किए, वे आज भी मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद अनूपपुर से परामर्शदाता श्रीमती शिवानी सिंह, शारदा चौरसिया, कृष्णा देवी, विक्रम सिंह महोबिया, दिलीप शर्मा सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने अपने-अपने व्याख्यान में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा निर्मित संविधान की महानता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, समता और बंधुत्व की भावना को समाज में प्रसारित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्श दाता दिलीप शर्मा एवं आभार विक्रम सिंह ने किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment