Saturday, 26 April 2025

"मंत्री दिलीप जायसवाल के निर्देश पर कर्मचारियों की मांग पूरी, जिला प्रशासन ने किया त्वरित समाधान"।

रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️

अनूपपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 6 अप्रैल को माननीय राज्य मंत्री (कुटीर एवं ग्रामोद्योग) श्री दिलीप जायसवाल जी को एक मांग पत्र सौंपा गया था। इस मांग पत्र में अनूपपुर जिले के समस्त प्रतिनियुक्ति शिक्षकों के लिए चॉइस फिलिंग तथा काउंसलिंग के माध्यम से पोस्टिंग प्रक्रिया लागू करने का अनुरोध किया गया था।


मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी ने कर्मचारियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया। मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शीघ्रता से आवेदन पर कार्रवाई करते हुए शिक्षकों की चॉइस फिलिंग और काउंसलिंग के आधार पर पोस्टिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।


मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यवाही न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता को भी दर्शाती है। जिला संयोजक नरेंद्र देवांगन ने कहा कि सुचिता पूर्ण कर्मचारियों को दिए गए इस सहयोग के लिए मंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद किया जाता है।


उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से प्रतिनियुक्ति शिक्षकों को उचित स्थान पर कार्य करने का अवसर मिलेगा और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। संघ ने भविष्य में भी कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की आशा जताई है।


यह कदम निश्चित रूप से सरकार और कर्मचारियों के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा।

No comments:

Post a Comment