धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और खुले में मांस बिक्री पर रोक के आदेशों के पालन की मांग को लेकर नागरिकों का एकत्रीकरण कल मंगलवार 22 अप्रैल को । स्थान शिव मारुति मंदिर चौक सामतपुर।
आदर्श दुबे ✍️
अनूपपुर।
नगर में धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के अंधाधुंध उपयोग और खुले में मांस विक्रय के विरोध में नागरिक संरक्षण समिति, जिला अनूपपुर के बैनर तले एक शांति पूर्ण जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 दिसम्बर 2023 को मध्य प्रदेश में सरकार गठन के प्रथम दिवस से ही प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग तथा सार्वजनिक स्थलों पर खुले में मांस विक्रय पर रोक संबंधी आदेश पारित किए गए थे।
किन्तु स्थानीय स्तर पर इन आदेशों का उचित पालन नहीं हो रहा है। नगर में अनेक स्थानों पर आज भी उच्च ध्वनि में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं खुले में मांस विक्रय देखा जा सकता है, जिससे सामाजिक सौहार्द्र एवं धार्मिक मर्यादा प्रभावित हो रही है।
इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नागरिक संरक्षण समिति द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2025, मंगलवार को एकत्रीकरण कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर अनूपपुर को सौंपा जाएगा। यह आयोजन श्री हनुमान मंदिर, कलेक्टर बंगला के पास सायं 4:00 बजे से शुरू होगा।
समिति ने समस्त जागरूक नागरिकों, समाजसेवियों और संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment