कांग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल की नियुक्तियाँ घोषित
आदर्श शुक्ला बने अनूपपुर जिला अध्यक्ष, प्रशांत सिंह, अजय दास और शाहबाज खान को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
भोपाल/अनूपपुर। रिपोर्ट आदर्श दुबे
प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया आईटी सेल विभाग ने अपनी नई संगठनात्मक नियुक्तियाँ जारी कर दी हैं। इस सूची में प्रदेश के कई जिलों में ज़िम्मेदारियाँ बदली गई हैं। अनूपपुर जिले से आदर्श शुक्ला को जिला सोशल मीडिया आईटी सेल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में अनूपपुर जिले से पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह, अजय दास और शाहबाज खान को प्रदेश सचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को संगठन को मज़बूती देने और सोशल मीडिया के ज़रिए जनहित के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी ज़िम्मेदारी ग्रहण करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, प्रदेश सोशल मीडिया आईटी सेल अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह (राहुल भैया), राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी, पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।
सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे जिले और प्रदेश में घटित हो रहे सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को लेकर सक्रिय रहेंगे और किसानों, व्यापारियों, युवाओं तथा बेरोजगारों की आवाज़ को सोशल मीडिया मंच पर मज़बूती से उठाते रहेंगे।

No comments:
Post a Comment