Wednesday, 31 July 2019

विश्व स्तनपान सप्ताह पर महिला बाल विकास अधिकारी ने जताई चिंता कहा अभी भी 80 प्रतिशत महिलाएं  स्तनपान के महत्व को नही जानती हैं ।  मीडिया के सहयोग से जागरूकता लाने रखी गयी है कार्यशाला।
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝
जिले सहित पूरे देश में विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक लागू कर अभियान के रूप में चलाया जा रहा है जिस के प्रचार प्रसार एवं आम जनों में जागरूकता के लिए एक दिवसीय मीडिया से बातचीत कार्यशाला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार अनूपपुर में आयोजित की गई !
कार्यशाला में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अनूपपुर जिले में 1149 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जहां विश्व स्तनपान पूरे सप्ताह भर मनाया जाना है जिसका उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु दर को रोकने एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर शिशुओं मैं स्तनपान मां का दूध ही कारगर साबित हो सकता है जिसे अभियान के रूप में चलाया जा रहा है  शिशुओं के शारीरिक पोषण हेतु डब्ल्यूएचओ के अनुसार जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां का पीला गाढ़ा दूध दिया जाना चाहिए यही उसका पहला टीका होता है यही संक्रमण एलर्जी से बचाने वाला जीवन रक्षक होता है  दूधपान बॉटल या शिशु आहार खरीदने अथवा उपयोग करने के लिए किसी भी तरीके से प्रोत्साहित करना पूर्णत प्रतिबंधित 
 विश्व स्तनपान सप्ताह पर महिला बाल विकास अधिकारी ने जताई चिंता कहा अभी भी 20 प्रतिशत महिलाएं ही स्तनपान के महत्व को जानती हैं । जिले में अभी भी 20 प्रतिशत महिलाएं ही सही नियम से बच्चे को दुग्ध पान करवाती हैं  आयोजित की गई मीडिया से बातचीत कार्यशाला! आई एम एस अधिनियम के तहत 2 साल से कम उम्र के बच्चे को कृत्रिम दुग्धआहार दिए जाने हेतु प्रोत्साहित करना होगा दंडनीय अपराध बताया है। मीडिया से बातचीत कार्यशाला में विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment