मोजर बियर मैं दो अलग,अलग काम दिलवाने के बदले दलाल ने हड़पे 1 करोड़ से ज्यादा की रकम
कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व पार्षद शिद्धार्थ सिंह और उनके भाई भी आरोपी ।
कोयले का ट्रांसपोर्ट का काम दिलवाने एवं स्क्रैप बिकबाने दो मामलों में एक करोड़ के ऊपर जालसाजी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर आज प्रेस को जानकारी दी
अनूपपुर जिले में स्थापित मोजर बियर पावर प्लांट में कोयले के परिवहन का ठेका दिलवाने साथ ही स्क्रैप मटेरियल बेचने के नाम से एक दलाल ने 1 करोड के ऊपर की राशि 2 लोगों से हड़प कर ली , पीडि़त फरियादी कमलेश द्विवेदी के अनुसार आरोपी नारेन्द्र शर्मा एवं सिद्धार्थ सिंह उर्फ राजा व संतोष सिंह के विरूद्ध शिकायत की गई कि आरोपीगणों ने बैंक एवं नगद के माध्यम से कपट एवं बेईमानी ढंग से फरियादियों से मोजर बियर के लिये कोयले की टेण्डर दिलाने एवं संबंधित कोयला डम्प कराने मेंं परिवहन खर्च के नाम से 55 लाख 97 हजार 530 रूपये रुपये लिए खाता धारक रागिनी देवी के नाम के खाते के माध्यम से 37 लाख 97 हजार 530 रूपये एवं नगदी 20 लाख रूपये ले लिए है आरोपियों ने धोखाधड़ी कूटरचित तरीके से खाता धारक कु. रागिनी को मोजर बीआर मैं कोयला ठेकेदार जोगेन्द्रर सिंह की पत्नी बताया और उसके खाते पैसे डलवाये जबकि इस खाते का स्वयं उपयोग करते हुये आरोपियों ने फरियादियों की राशि का गबन कर लिया।
साथ ही दूसरे एक और स्क्रैप टेंडर दिलाने का काम दिलवाने के नाम पर फरियादी असरफीलाल साहू से आरोपी नारेन्द्र शर्मा द्वारा स्वयं को मोजर बेयर के कोयला ठेकेदार बताकर मोजर बेयर से स्क्रैप (लोहा कबाड़) का टेंडर दिलाने की लालच देकर एडवांस के रूप में 26 लाख रूपये की मांग किया जिसमें फरियादी ने आरोपी को कुल 21 लाख रूपये दिया और वादे के अनुसार टेंडर न दिलाने की स्थिति में फरियादी के दवाब पर आरोपी द्वारा ढाई लाख रुपए फरियादी के खाता में वापस कर दिया गया तथा शेष साढे अठारह लाख रूपये को कपट बेइमानी एवं ठगी कर लेने पर प्रकरण की कायमी की गई।
इस बड़े फ्राड के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जैतहरी नगर पंचायत मैं कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे शिद्धार्थ सिंह भाई संतोष सिंह पर आरोपी नागेंद्र शर्मा से पैसा अपने खाते में डाल आरोपी को सहयोग देने का आरोप लगा है फरियादी ने आरोप लगाया है कि इन्ही ने मुझे नागेंद्र से परिचय कराया था।

No comments:
Post a Comment