Sunday, 28 July 2019

बोल बम के नारों से गुंजा अनूपपुर स्टेशन चौक । जिले से अलग अलग जत्थों से हजारों श्रद्धालु जाते है हर साल बाबा बैजनाथ देवघर ।
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

बोल बम जत्था जिला मुख्यालय से रवाना हुआ अनूपपुर जिले से हर साल हजारों लोग बोल बम जल चढ़ाने श्रावण मास में यहां से जाते है जिले से बस ट्रैन के माध्यम से लोग सफर को आगे बढ़ाते है ,पूरी वेशभूषा में  कांवर सजा धजा कर अलग अलग स्थान से बोल बम के जत्थे जिले से रवाना होते हैं ,कल रात भी नगर से भक्तों का जत्था रवाना हुआ , नगर में कई बोल बम जत्थे बीतें कई वर्षों से लगातार भगवान शिव को जल चढ़ाने रवाना होते है तो कई जत्थे अभी कुछ सालों से बाबा बैजनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं  शिव की भक्ति में  डूबे भक्त बोल बम के नारों के साथ बैद्यनाथ ज्‍योतिर्लिंग देवघर को रवाना हुए , इस स्‍थान को देवघर नाम मिला है यह ज्‍योतिर्लिंग एक सिद्धपीठ है जत्थे मैं जाने बाले श्रद्धालुओं की आस्था है कि यहाँ पर आने वालों की सारी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। इस कारण इस लिंग को "कामना लिंग" भी कहा जाता हैं।


No comments:

Post a Comment