गांव में बिजली का तार क्या कटा, थाना प्रभारी की हो गयी बिजली गुल थाना प्रभारी रामनगर कमल सिंह ठाकुर और आरक्षक विनय त्रिपाठी हुए लाइन अटेच । विधायक सुनील सराफ ने एक बार फिर लापरवाहों पर गिराई गाज
रिपोर्ट आदर्श दुबे
रिपोर्ट आदर्श दुबे
मामला था रामनगर थाना अंतर्गत पेजहा गाँव का जहां कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने खम्भे से बिजली तार की चोरी करने वाले बदमासों के खिलाफ थाना का आज घेराव किया था तार चोरों को तलाश कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे पूरे दिन ग्रामीण और स्थानीय कांग्रेस नेता,
आपको बता दें की पेजहाँ गाँव मे आजादी के बाद से अब तक नही थी बिजली , बड़ी मुश्किल से कल 25 जुलाई 2019 को तार और ट्रांसफार्मर लगाकर ग्रामीणों को बिजली पहुंचा कर बिजली के कनेक्शन किये गए थे लेकिन ग्रामीणों की खुशी हौसले बुलंद चोरों को राश नही आई,,और देर रात ग्रामीणों की खुशियों में पानी फेर गए तार चोर हाइ टेंसन तार ही चोरी कर ले गए कुल छह घंटे बिजली पाए ग्रामीण बदमासों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे थाना प्रभारी के समझाईस के बाद ग्रामीणों ने अपनी ज़िद छोडी लेकिन चोरों के क्षेत्र में हौसले बुलंद का कारण साफ था थाना प्रभारी का सुस्त रवैया जिसे लेकर क्षेत्र के विधायक सुनील सराफ द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अनूपपुर किरण केरकेट्टा ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी कमल सिंह और आरक्षक विनय त्रिपाठी को लाइन अटैच कर दिया।

No comments:
Post a Comment