Saturday, 27 July 2019

जबलपुर ,अम्बिकापुर ट्रैन एक महीने करेगी आराम, नाॅन इंटरलाकिंग का कार्य के कारण कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य एवं नाॅन इंटरलाकिंग का कार्य के कारण कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।     
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝
   

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य, नाॅन इंटरलाकिंग का कार्य दिनांक 29 जुलाई से 27 अगस्त, 2019 तक किया जायेगा। इसकेे फलरूवरूप इस खण्ड पर पश्चिम मध्य रेलवे की कुछ एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली प्रभावित गाडियों की तिथि में संशोधन किया गया है। विस्तृृत जानकारी इस प्रकार है-

रद्द होने वाली गाडियां-

1.            दिनांक 01 08, 15 एवं 22 अगस्त, 2019 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रदद रहेगी।

2.            दिनांक 31 जुलाई , 07, 14 एवं 21 अगस्त, 2019 को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस रदद रहेगी।

3.            दिनांक 27 जुलाई से 26 अगस्त, 2019 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस रदद रहेगी।

4.            दिनांक 28 जुलाई से 27 अगस्त, 2019 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इन्टरसिटी एक्सप्रेस रदद रहेगी। 

              आम जनता की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है।

No comments:

Post a Comment