Sunday, 28 July 2019

जल संरक्षण को लेकर समाजसेवी हुए एकत्रित।बैठक कर नगर में जल संरक्षण करने उठाया बीड़ा।
अनुपपूर नगर की पब्लिक लाइब्रेरी में जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ हुई बैठक  बैठक उपरांत फील्ड में निकल कर समातपुर तालाब जाकर जल भराव के स्त्रोतों की जांच की गई ।

बैठक में जल संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात हुई  सभी ने विचार रखे कई अभिनव विचार भी आये , सारे विचारों को संकलित कर उनके क्रियान्वन पर जोर देने की बात बैठक में आई और तत्काल समातपुर तालाब के जल भराव की व्यवस्था कैसी हो इसे देखने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों ने तालाब की तरफ रुख किया । बैठक में  जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षित करने के उत्कृष्ट विचार सामने आये है उनके क्रियान्वन की पहल आज से जी कर दी गयी है । बैठक में समाज सेवी गणेश शर्मा , पवन छिब्बर , अनंत जौहरी जी, गिरीश पटेल ,ब्रजेन्द्र सोनी , आदर्श दुबे बाल गंगाधर सेंगर, हरिओम ताम्रकार,उमेश सिंह, रामनारायण पांडेय ,दुर्गेश दाहिया, नीरज श्रीवास्तव, विद्यानंद शुक्ला ,आदर्श शर्मा, संजय विश्वाश, मीना सिंह,सुधा शर्मा, प्रभा श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित हुए जिसमें सभी ने अपने विचार रखे बैठक का आयोजन समाज प्रहरी गिरीश पटेल जी ने रखा था।

रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

No comments:

Post a Comment