कोरोना मरीज की मौत जिले में कोरोना पीड़ित की मौत का पहला मामला सामने आया है। जबलपुर मेडिकल कालेज में आज हुुुई है मौत।
रिपोर्ट आदर्श दुबे
अनूपपुर जिले के कोतमा तहसील अंतर्गत वार्ड नंबर 13 निवाशी 6 दिन पहले आयी पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद जबलपुर मेडिकल कालेज मैं इलाजरत थे , मृत कोरोना मरीज को पूर्व से फेफड़े की बीमारी थी और लक्षण के आधार पर टेस्ट हुआ था जिस पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लक्षण ज्यादा थे जिस कारण तुरंत ही मेडिकल कालेज जबलपुर रिफर कर दिया गया था । जिसकी आज 1 बजकर 57 मिनट दोपहर में मौत हो गईं। जिले में कोरोना से हुई मौत का पहला मामला सामने आया है।

No comments:
Post a Comment