जिला मुख्यालय अनूपपुर के वार्ड नंबर 2 में एक महिला कोरोना पॉजिटिव ,मोजरबेयर पॉवर प्लांट के 2 बच्चों को हुआ कोरोना का संक्रमण
ई ब्लॉक में बना कंटेनमेंट ज़ोन
रिपोर्ट आदर्श दुबे✍️
*बुधवार देर रात्रि आई 320 रिपोर्ट में 3 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि*
➥ कलेक्ट्रैट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों में से प्राप्त 214 रिपोर्ट में सभी निगेटिव
अनूपपुर/ अगस्त 13, 2020
बुधवार देर रात्रि प्राप्त 320 रिपोर्ट में से 3 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक बालक (उम्र-8 वर्ष), एक पुरुष (उम्र-23 वर्ष) एवं 1 महिला (उम्र-25 वर्ष) है। संदर्भित बालक कोतमा के पूर्व में संक्रमित परिवार का सदस्य है। 23 वर्षीय युवक बदरा का निवासी है तथा महिला वार्ड नं-2 अनूपपुर की निवासी है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही संदर्भित कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट किए जाने, कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाने, स्वास्थ्य दल द्वारा स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रैट में कार्यरत कर्मचारियों में से 214 व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट गत रात्रि प्राप्त हुई। जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं। इस प्रकार ज़िले में अब तक प्राप्त कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 104 हो गयी है। ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 20 है। 84 व्यक्ति अब तक स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।।

No comments:
Post a Comment