Tuesday, 11 August 2020

 *आज  जिले में 5 में पाया गया कोरोना संक्रमण

2 अन्य कलेक्ट्रैट में कार्यरत कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव कलेक्ट्रैट में कार्यरत पूर्व कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के प्राथमिक सम्पर्क में थे

➥ पूर्व में प्राप्त संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क में थे सभी पॉज़िटिव

अनूपपुर/ अगस्त 11, 2020

मंगलवार शाम प्राप्त हुई 143 कोरोना जाँच रिपोर्ट से 5 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उक्त सभी संक्रमित पुरुष (उम्र- 32, 40, 41, 52 एवं 54) हैं। इनमे से 2 व्यक्ति बिजुरी कपिलधारा कॉलोनी के पूर्व संक्रमितों के प्राथमिक सम्पर्क में थे। एक व्यक्ति जमुना वार्ड नं-2 में पूर्व संक्रमित के प्राथमिक सम्पर्क में था। 2 

 कलेक्ट्रैट में कार्यरत कर्मचारी हैं जो कि कलेक्ट्रैट में कार्यरत पूर्व कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के प्राथमिक सम्पर्क में थे। इस प्रकार ज़िले में अब तक प्राप्त कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 95 हो गयी है। वहीं अब तक 84 मरीज़ स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 11 है। सम्बंधित कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर शिफ़्ट किए जाने, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्क्रीनिंग, कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाने तथा प्राथमिक कांटैक्ट्स के सैम्पल लिए जाने की कार्यवाही प्रगतिरत है।

No comments:

Post a Comment