जनपद जैतहरी में कुल 4 कोरोना संक्रमित मिले 2 सचिव एक पीसीओ, एक बड़े बाबू को कोरोना संक्रमित की पुष्टि । जनपद जैतहरी हुआ सील
आज दोपहर प्राप्त हुई 291 रिपोर्ट में से 8 में पाया गया संक्रमण*
☞ 6 पूर्व संक्रमित के प्राथमिक सम्पर्क इनमें से 1 संक्रमित पसान वार्ड नं-12, 1 श्रमिक नगर, 1 बदरा, 1 कोतमा वार्ड नं-7, 1 वार्ड नं- 7 जमुना कालरी एवं 3 संक्रमित जैतहरी के निवासी है।
☞ ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या हुई 49
रिपोर्ट आदर्श दुबे 📝
अनूपपुर/ अगस्त 19, 2020
आज दोपहर में शहडोल मेडिकल कॉलेज एवं जबलपुर कोरोना टेस्टिंग लैब से प्राप्त 291 रिपोर्ट में से 8 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 7 पुरूष (उम्र- 28, 39, 44, 48, 53, 58 एवं 60 वर्ष) एवं 1 युवती (उम्र- 17 वर्ष) शामिल है। उक्त में से 6 व्यक्ति पूर्व संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट एवं 2 ने फ़ीवर क्लीनिक में जाँच करवाई। इनमें से 1 संक्रमित पसान वार्ड नं-12, 1 श्रमिक नगर, 1 बदरा, 1 कोतमा वार्ड नं-7, 1 वार्ड नं- 7 जमुना कालरी एवं 3 संक्रमित जैतहरी के निवासी है।
जाँच रिपोर्ट प्राप्त होते ही सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट करने एवं प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार अब तक प्राप्त कुल पॉज़िटिव कोरोना प्रकरण की संख्या 153 हो गयी है। वहीं 104 मरीज़ स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव प्रकरण की संख्या 49 है।

No comments:
Post a Comment