Tuesday, 4 August 2020

*जिला मुख्यालय के  पटोरा टोला मैं एक कोरोना संक्रमित।
आज 3 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि*

➥ तीनों का स्वास्थ्य स्थिर
➥ चचाई एनसी ब्लॉक, पटोरा टोला अनूपपुर एवं नगुला की व्यावहारिक सीमा को बनाया गया कंटेनमेंट ज़ोन
जिला मुख्यालय के पटोरा टोला टोला मैं एक कोरोना संक्रमित । 

आज प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में 3 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमे से एक व्यक्ति (उम्र-30 वर्ष) बिहार से 21 जुलाई को अनूपपुर चचाई आया था, जहाँ पर ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर 29 जुलाई को सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया था, जिसकी आज रिपोर्ट प्राप्त होते ही उल्लेखित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर शिफ़्ट कर दिया गया है।

     शेष 2 व्यक्तियों (उम्र- 38 एवं 27 वर्ष) में कोरोना संक्रमण की जानकारी क्रमशः शहडोल एवं सीधी से प्राप्त हुई। दोनो व्यक्तियों के सैम्पल संदर्भित ज़िलों से जाँच हेतु भेजे गए थे। जिनकी जाँच रिपोर्ट आज प्राप्त होते ही सम्बंधित ज़िलों द्वारा प्राप्त सूचना पर दोनो व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो व्यक्तियों का स्वास्थ्य स्थिर है एवं कोई भी लक्षण परिलक्षित नही है।

     दोनो व्यक्तियों के वर्तमान निवास स्थल ग्राम नगुला (राजेंद्रग्राम), पटोरा टोला अनूपप्पुर  तथा चचाई एनसी ब्लॉक की व्यावहारिक सीमा को सम्बंधित एसडीएम द्वारा कंटेनमेंट ज़ोन बनाया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक कांटैक्ट्स के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।  

     इस प्रकार अनूपपुर ज़िले में अब तक प्राप्त कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हो गयी है। जिनमे से 69 स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, वर्तमान में ज़िले में इलाजरत ऐक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 6 है।

No comments:

Post a Comment