Saturday, 25 April 2020

रीवा शहर में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव शहर में हड़कंप
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश सिंघल निकले कोरोना पॉजीटिव।
रिपोर्ट आदर्श दुबे

रीवा शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश सिंघल  कोरोना पॉजीटिव  निकले यह खबर आते ही शहर में हड़कंप मच गया, डॉ सिंघल इलाज करवाने  दिल्ली गए हुए थे फरवरी माह में और  13 अप्रैल को वापस आये हैं एक बार फिर
 21 अप्रैल को इलाज के लिए पुनः गए थे दिल्ली। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूचना मिलते ही कलेक्टर बसंत कुर्रे, एसपी आबिद खान सहित भारी पुलिस बल व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस उनके रीवा रहने के दौरान उनसे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है वा पूरे एरिया को कन्टेनमेन्ट जोन बनाने की कार्यवाही कर रही है ।

No comments:

Post a Comment