निर्धारित मूल्य से दोगुने से तिगुने दाम पर मास्क खरीदी फर्जी बिल लगा किया जा रहा राशि का आहरण संकट की घड़ी में भी बाज नही आ रहे सरपंच सचिव ।
आदर्श दुबे अनुपपूर📝
अनूपपुर 18 /4/20
कोरोना संकट में आपदा प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायतों को मास्क
सेनेटॉयज़र ,ब्लीचिंग खरीद होते राशि पंच परमेश्वर बजट से आहरित कर सामग्री खरीदी के आदेश दिए गए हैं , जिसमे एक निर्धारित मूल्य पर मास्क सेनेटॉयज़र ,एवं ब्लीचिंग खरीदी जिला कलेक्टर के आदेश से तय किया है, पर राशि का बंदरबाट इस मौके पर धड़ल्ले से किया जा रहा , मास्क की निर्धारित कीमत 10 रुपये है जिसे मनमाने तरीके से ग्राम पंचायत गोडारु जनपद कोतमा ने 35 रुपये में खरीदा और बिल भी किसी और का लगाया है, इसी प्रकार ग्राम पंचायत चुकान जनपद अनुपपूर मैं भी निर्धारित क्रय मूल्यों का पालन ना कर मास्क दो गुने अर्थात 20 रुपये प्रति मास्क के हिसाब से खरीदी की गई।
कम बांटे जा रहे मास्क और साबुन खरीदी की जा रही पूरी।
निर्धारित मानकों से हटकर जिला कलेक्टर के आदेशों को दरकिनार किया गया एक घर मे 01 मास्क 01 साबुन दिया गया है जबकि नियम में एक घर में 04 मास्क 1 साबुन देना निर्धारित है साथ ही फर्जी बिलिंग सामग्री की बिलिंग भी फर्जी की जा रही।
एसडीम कोतमा ने की मामले की जांच पाई अनियमितता
कोतमा एस डी एम अमन मिश्रा ने मौके मैं जा जांच की और पाया कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा में मास्क खरीदी की गयी और सरपंच, सचिव द्वारा अनिमितता बरती गई है प्रतिवेदन बना जिला पंचायत सीईओ को भेज दिया है। एसडीएम कोतमा अमन मिश्रा का कहना है कि निर्धारित मूल्यों से ज्यादा कोई सामग्री बेचता है तो उसकी शिकायत की जानी चाहिए ना कि मनमाने मूल्यों पर सामग्री खरीदना चाहिए।
वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष लवकुश शुक्ला ने की कार्यवाही की मांग
बीजेपी नेताओं ने संकट की घड़ी में राशि का दुरुपयोग कर सरकार को बदनाम करने की साजिश बताई।

No comments:
Post a Comment