Monday, 27 April 2020

कोरोना की दस्तक महसूश हो रही अनूपपुर जिले में , अनूपपुर होकर गुजरे थे कोरोना मरीज , जिले के छतई गाँव में कोरोना मरीज के साथ आये साथियों को जांच के लिए स्वास्थ्य दल ने उठाये कदम ।
रिपोर्ट आदर्श दुबे

अनूपपुर :- ताजा प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्यादा चिंता इस बात की है कि इस बीमारी की दस्तक कोतमा विधानसभा क्षेत्र में भी महसूस हो रही है अहमदनगर में काम करने वाले 3 व्यक्ति 1-युधिष्ठिर केवट 2- देमन केवट 3- कोदूलाल केवट जो ग्राम-छतई (कोठी) के रहने वाले है अपने साथी भरत सिंह (कोरोना पॉजिटिव) ग्राम- हथगला सहित लौटे और जिन्हें गोहपारू में कोरेंटीन किया गया था, दिनांक 24 अप्रैल को इन चारों को कोरेंटीन सेंटर से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया, आज भरत सिंह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, यह अत्यधिक चिंता का विषय है,कोतमा का प्रशासनिक अमला उन तीनों छतई निवासियों की जांच कर आगे की कार्यवाही हेतु प्रयासरत है।

सतर्क रहें घर में रहें सावधान रहें ।
बिना बहुत जरूरी काम घर से ना निकले
🙏🙏🙏🙏🙏

No comments:

Post a Comment