Wednesday, 4 September 2019

बड़ी खबर जादू टोना के शक में मामा मामी को मौत के घाट उतारने बाला हत्यारा भांजा पुलिस की गिरफ्त में

बड़ी खबर :-
जादू टोना के शक मैं अपने मामा और मामी की गर्दन काट निर्मम हत्या का आरोपी संखु सिंह गौड़ गिरफ्तार जिस हथियार से हत्या को अंजाम दिया वह भी बरामद किया
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया शंखू सिंह ने पुलिस के सामने पूंछ तांछ मैं जादू टोना के कारण हत्या करना  कबूल भी किया है उसने बताया कि उसे जन धन की हानि हो रही थी इसलिए उसने यह कदम उठाया।
12 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा।
 ग्राम दूधमनिया के सरपंच  से सूचना मिली कि ग्राम दूधमनिया में 2 मर्डर हो गया है की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरणलता  केरकेट्टा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन एवं डॉग स्क्वाड एफ एस एल डॉक्टर श्री  आनंद नागपुरे दूधमनिया गांव पहुंचे आवश्यक करवाई कराते हुए लोगों के अनुसार आरोपी शंखू गो़ंण पिता मोहन गोंण उम्र 40 साल निवासी दुधमनिया की तलाश कराई गई पता चला कि इसके द्वारा भगवानदीन गोण की हत्या अपने घर के सामने की जा रही थी तब इसकी पत्नी तथा इसके बच्चे इसके  द्वारा की जा रही हत्या से डरकर घर छोड़कर भाग गए हैं जिनकी तलाश हेतू  प्रयास किया गया लोगों से पूछताछ किया तब पता चला कि  आरोपी  शंखू गोड  अपने परिवार को तलाशने के लिए लखनपुर खुलैया  की ओर हाथ में गाणासा लिए हुए जंगल की ओर गया है पुलिस अधीक्षक महोदय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर द्वारा हर हालत में आरोपी को पकड़ने का निर्देश दिया गया जो थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक विशाखा, सहायक उपनिरीक्षक पोहप सिंह बघेल प्रधान आरक्षक अशोक गुप्ता आरक्षक सुरेश ,रामधनी ,दिनेश ,एवं राजेश कमर के द्वारा जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को 6:00 बजे पकड़ा गया जिसके हाथ में घटना कारीत किया हुआ हथियार था तत्काल वहीं पर जप्त किया गया आरोपी को थाना लाया गया पूछताछ में ईसने बताया की भगवानगोड एवं इनकी पत्नीबेसहनी बाई गोड के जादू टोना से इसकी जनधन की हानि हुई है इसी गुस्से में  इनकी हत्या की है आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 4 सितंबर 2019 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया 12 घंटे के अंदर ही उक्त प्रकरण का खुलासा एवं हत्यारोपी को जंगल में घेरकर गिरफ्तार करने की भूमिका निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्रीमती किरणलता केरकेट्टा द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है


No comments:

Post a Comment