पुलिया निर्माण में इंजीनियर बरत रहा लापरवाही
गांव के लोगों को नहीं दिया जा रहा रोजगार. पयारी क्रमांक 1 बिना प्रसाशनिक स्वीकृति के इंजीनियर ने शुरू कर दिया काम.
अनूपपुर जिस गांव में हितग्राही एवं रोजगार मूलक कार्य पंचायत के अधीन होने हैं उसमें स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दिए जाने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है किंतु जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक एक में आर ई एस विभाग द्वारा स्वीकृत आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य में स्थानी ग्रामीण मजदूरों को रोजगार से वंचित रख कर बाहर के मजदूरों को लाकर पंचायत में पदस्थ इंजीनियर द्वारा मनमानी करते हुए करीब 5 लाख की लागत से एक पुलिया का निर्माण गुणवत्ता को ताक में रखकर कराया जा रहा है.
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत के पयारी क्रमांक 1 के जाति सहकारी समिति भवन के पीछे पयारी गांव से दैखल गांव को जोड़ने वाली ग्रेवल सड़क में एक पुलिया का निर्माण हो रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त निर्माण कार्य में जनपद पंचायत के उपयंत्री द्वारा व्यापक रूप से अनियमितता की जा रही है मापदंड के विपरीत जाकर विभाग के इंजीनियर काम करवा रहे हैं जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और स्वीकृत राशि का दुरुपयोग भी किया जा रहा है यहां तक की श्रम नियमों का उल्लंघन भी हो रहा है स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार न देकर बाहर के मजदूर लाकर काम पर रखे गए हैं गांव के मजदूरों को इस कार्य की कोई जानकारी नहीं दी गई ना ही उन्हें काम करने के लिए कहा गया ,ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह काम उपयंत्री स्वयं अपने माध्यम से कर रहे हैं बताया गया ग्राम पंचायत पयारी न01 में चल रहे आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य जो कि पूर्णतः गलत तरीके से ठेकेदारी कर इंजीनियर के द्वारा बनवाया जा रहा है एवं मानक मात्रा को ताक ने रखकर 6 एम एम की सरिया इस्तेमाल में ला रहा है जबकि 16 या फिर 32 एमएम की सरिया लगाई जानी चाहिए थी बताया गया कि कार्यस्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित कोई सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है यह कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से 14वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत हुआ है, उक्त कार्य का प्राक्कलन आर्यस विभाग के एसडीओ इंजीनियर द्वारा तैयार कर तकनीकी स्वीकृति दी गई किंतु उक्त कार्य का ए एस यानी प्रसाद यानि प्रशासकीय स्वीकृति जो के सरपंच सचिव ग्राम पंचायत तैयारी क्रमांक 1 द्वारा जारी होना था वह नहीं हुआ है जनपद पंचायत के उपयंत्री जो इस पंचायत में पदस्थ हैं पंचायत को बिना कोई सूचना दिए कार्य को करवा रहे हैं बताया गया करीब 1 मीटर से कम की चौड़ाई की आर सी सी पुलिया बनाई जा रही है जिसकी गहराई बेहद कम रखी गई हैं डेढ़ मीटर गहराई होनी चाहिए थी पर ऐसा नहीं किया गया यहां तक कि लेआउट भी इसका नहीं दिया गया है ग्राम पंचायत के उपसरपंच राम किशोर गौतम ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि मिट्टी डालकर ढलाई की जा रही है उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत की है . पुलिया का निर्माण नियम के तहत हो रहा है गांव में लेबर न मिलने की वजह से अन्य पंचायत के मजदूरों से कार्य कराए जा रहा है गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है- अंशुल अग्रवाल उपयंत्री जनपद पंचायत अनुपपुर
मामले की जानकारी मिली है अगर बिना एएस के ही काम कराया जा रहा है तो निश्चित रूप से इसकी जांच कराई जाएगी- अरुण भरद्वाज सीईओ जनपद पंचायत अनुपपुर.
ग्राम पंचायत के अंतर्गत आरसीसी पुलिया निर्माण में भारी अनियमितता की जा रही है मेरे द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है अगर मजदूरों को काम पर नहीं रख रहे हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा-

No comments:
Post a Comment