(इंडिया गेट) लगभग 3500 कम तक का सफर स्कूटी से तय करेगा अनुपपुर का होनहार दिव्यांग अमीर उल्ला सिद्दीकी।
यह दिव्यांग राइड 1अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर,
2019 को समाप्त होगी।
2019 को समाप्त होगी।
इस ग्रुप में 7 राज्यो से लगभग 20 सदस्य है, जो सभी के सभी दिव्यांग है, दिव्यांगजन अपनी इस राइड के माध्यम से दिखना चाहते है कि अगर हौसला हो तो जिंदगी में कुछ भी नामुमकिन नहीं, दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए ये राइड की जा रही है। इस राइड का मुख्य उद्देश्य शिक्षा द्वारा दिव्यांगों के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि करना है। शिक्षा के द्वारा ही दिव्यांग अपने जीवन का निर्वाह सही ढंग से कर सकते है। शिक्षा के द्वारा ही दिव्यांगों को अपने अधिकार के लिए जागरूक किया जा सकता है।
अमीर उल्ला ने बताया की करीब 15 वर्षो से दिव्यांगों की जिंदगी में बदलाव लाने का कार्य कर रहे है, आज दिव्यांग मुख्यधारा से जुड़कर आगे बाद रहे है।
यह राइड उन दिव्यांगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो अपनी कमजोरी एवम् सामाजिक निर्धनता के कारण घरो से बाहर नहीं निकल सकते। दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने के लिए ये राइड पुरे भारत वर्ष में की जा रही है।
इस दिव्यांग राइड ग्रुप के संयोजक अमीर उल्ला सिद्दीकी और प्रभारी Ms. माही चौहान है।

No comments:
Post a Comment