Tuesday, 17 September 2019

यातायात वार्डन सदस्यता शपथ समारोह सम्पन्न  मध्यप्रदेश के चार जिलों में हुआ गठन
रिपोर्ट आदर्श दुबे📝

अनूपपुर। जिला यातायात पुलिस विभाग के द्वारा जिला यातायात वार्डन सदस्यता शपथ समारोह का कार्यक्रम मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को व कोतमा विधायक सुनील सराफ एवं पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ यह सदस्यता अभियान प्रदेश में  अनूपपुर सहित 4 चुनिंदा जिलों भौपाल इंदौर सीहोर  से प्रारंभ हुआ ,ट्रेफिक वार्डन बनाने का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर यातयात पुलिस के साथ उनके कार्यों में मदद करेंगे साथ ही आम जन को यातायात  नियमो को लेकर जागरूक करेंगे ।

 पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा ने अपने उदबोधन मे वार्डन सदस्यता शपथ के बारे में विस्तार से बताया। वही विधायक कोतमा सुनील सराफ ने बताया कि वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलना चाहिए व अन्य चीजों के बारे चर्चा की गयी थी। वही विधायक पुष्पराजगढ़ फुन्देलाल सिंह मार्को ने बताया कि आज से जिले में नई व्यवस्था दिखेगी, वार्डन के द्वारा लोगो को जागरूक किया जाएगा। यातायात विभाग प्रभारी ने वार्डन सदस्यता के लिए आये बच्चों को वार्डन के बारे बताया वही स्कूली बच्चों ने यातायात जागरूकता को लेकर प्रेणादायक प्रस्तुति भी दी, कार्यक्रम की अगली कड़ी में वार्डन सदस्यता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रभारी यातायात ने किया और आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया। शपथ ग्रहण समारोह प्रमुख रूप से कोतवाली प्रभारी प्रफुल्ल राय व रछित निरीक्षक संजय सुरवंशी के साथ कोतमा एसडीओपी एस एन प्रसाद व एसडीओपी पुष्पराजगढ़ व अनूपपुर प्रभारी अमित बट्टी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment