Thursday, 12 September 2019

कोठी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा अब बारी बिजुरी की  कोतमा विधांशभा मैं दो चिकित्सकों की पदस्थापना  :- सुनील सराफ।आदर्श दुबे की कलम से📝
कोतमा विधांशभा मैं स्वास्थ सुविधाओं को लेकर सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे जहां बहुप्रतीक्षित कोठी क्षेत्र मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं उन्नयन हुआ तो वही कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक और बिजुरी स्वास्थ केंद्र में एक कुल दो नवीन डॉक्टर्स की पदस्थापना से कोतमा विधानसभा वासियों को राहत हुई विधायक सुनील सराफ  के कार्यकाल में कम समय में ही किये गए प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ते नजर आ रही ,

विधायक सुनील सराफ से हमारी हुई बात पर उन्होंने कहा अब बारी है बिजुरी की 

लंबे अरसे से बिजुरी के लोगों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है, कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए जिस पर नगर वासियों ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ज्ञापन सौंपकर मांग की थी जिस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने या आश्वासन दिया था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी
को उन्नयन कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा लेकिन नतीजा जस का तस बने होने के कारण आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन नहीं हो सका जिससे यहां के नगर वासियों को स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है !
स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र- कोतमा विधायक ने बताया कि मेरे द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, कि बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त हो जिसके लिए मैंने पूर्व में माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराया था, कि बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत लगभग 38000 की जनसंख्या है, जिसमें नगर वासियों सहित आसपास के ग्रामीण अंचल भी शामिल है किसी कारण बस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन नहीं हो सका जिस पर फिर से विधायक ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र लिखकर बिजुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा प्राप्त करने की मांग की है !

No comments:

Post a Comment