Friday, 29 May 2026

जैतहरी में रोजगार सहायकों को दिया गया “जल दर्पण ऐप” एवं जल परीक्षण का प्रशिक्षण।

 जैतहरी में रोजगार सहायकों को दिया गया “जल दर्पण ऐप” एवं जल परीक्षण का प्रशिक्षण।


रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️

द्वारा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में संचालित नल-जल योजनाओं की दैनिक चालू एवं बंद स्थिति को अद्यतन करने के उद्देश्य से आज दिनांक 22/05/2026 को रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग द्वारा विकसित “जल दर्पण ऐप” के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए फ़ील्ड टेस्ट किट (FTK) के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जल दर्पण ऐप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित नल-जल योजनाओं की वास्तविक समय में मॉनिटरिंग की जा सकेगी, जिससे योजनाओं की स्थिति का नियमित अपडेट विभाग तक पहुंचेगा और समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम में विकासखंड जैतहरी के सभी रोजगार सहायकों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विभाग द्वारा सभी से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं नियमित जानकारी अपडेट करने की अपील की गई।

No comments:

Post a Comment