Wednesday, 13 May 2026

अनूपपुर में 20 मई को होगी विभागीय समीक्षा बैठक



रिपोर्ट आदर्श दुबे 8770125570

अनूपपुर। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल  द्वारा आगामी 20 मई 2026 को अनूपपुर में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में आयोग की ओर से कलेक्टर अनूपपुर को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार बैठक 20 मई 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभागार में आयोजित होगी।

बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों की जानकारी एवं आवश्यक प्रतिवेदन के साथ बैठक में शामिल होने को कहा गया है।

आयोग की इस समीक्षा बैठक में अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित योजनाओं, विभागीय कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं जनहित मुद्दों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

पत्र मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, भोपाल के निज सचिव द्वारा जारी किया गया है।


No comments:

Post a Comment