Monday, 20 July 2020

*खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने राज्यपाल श्री टण्डन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शृधांजलि अर्पित की है*
अनूपपुर/ जुलाई 21, 2020

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुःख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को ये दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल, प्रखर वक्ता और कुशल नेतृत्वकर्ता लालजी टंडन के निधन से राजनीति में एक शून्य उभरा है। सादर श्रद्धांजलि, भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

No comments:

Post a Comment