Monday, 6 July 2020

जैतहरी - धनगंवा मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारंभ

रिपोर्ट आदर्श दुुुबेे

मंत्री बिसाहूलाल सिंह की पहल की हुई सराहना.

अनूपपुर / जैतहरी - धनगंवा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों ने संतोष जताते हुए म प्र सरकार के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह को धन्यवाद प्रेषित किया है।
 जैतहरी- धनगंवा पहुंच मार्ग जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो गया था। विगत दिवस जैतहरी क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे श्री सिंह ने इसे स्वत: देखा था। आम जनता की मांग तथा उनकी सुविधाओं को ध्यान रखकर उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चॊहान से चर्चा की। जिसके बाद जैतहरी- धनगंवा मार्ग लंबाई 3.3 किमी के लिये 1 करोड  45  लाख रुपये स्वीकृत किये गये। श्री सिंह ने अधिकारियों को मार्ग निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिये  निर्देशित किया था। मंत्री जी के प्रयासों से  सडक निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। मार्ग निर्माण प्रारंभ होने पर यहाँ की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment