*हसदेव क्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव :महाप्रबंधक ने किया वृक्षारोपण* *राजनगर* --
भारतीय कोयला उद्योग में विगत दिनों वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश के कोयला उद्योग को संबोधित किया,तथा देश मे कोयला उद्योग की पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किये गए कार्यों की सराहना की,तथा भविष्य में सतत विकास के पथ पर चलने पर जोर दिया इस अवसर पर कोयला उद्योग के 07 स्थानों पर इको टूरिज्म पार्क का उद्घाटन/ शिलान्यास किया गया तथा इसके पश्चात सांकेतिक पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक यू.टी.कंझरकर के नेतृत्व में एवम बिजुरी उपक्षेत्रीय प्रबंधक अजय नाम जोशी के सहयोग से पर्यावरण विभाग द्वारा ग्रुप वीटीसी बिजुरी में मुख्य समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अधिकारियों ,जेसीसी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया था इस कार्यक्रम में 450 पौधों का रोपण किया गया कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक के उद्बोधन के उपरांत हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह से किया गया था ,इसके पश्चात क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा सीएमपीडीआई की नार्थ झगड़ाखांड स्थित क्षेत्रीय प्रयोगशाला में प्रभारी केपी दिवेदी की अगुवाई में भी पौधारोपण किया गया। झगड़ाखांड उपक्षेत्र में उप क्षेत्रीय प्रबंधक डी.हलधर के नेतृत्व में लगभग 500 पौधो का रोपण किया गया।
रिपोर्ट आदर्श दुबे

No comments:
Post a Comment