*मध्यप्रदेश भाजपा आईटी और सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री शिवराज सिंह डाबी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी किया*
Report Adarsh dubey
दिग्विजय सिंह ने 29 व 30 जून को ट्वीट्स कर श्री शिवराज सिंह डाबी के ऊपर झूठे और मनगढंत आरोप लगाए थे, इसकी शिकायत श्री शिवराज सिंह डाबी ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ 29 जून को एमपी नगर क्राइम ब्रांच में दर्ज की थी। बावजूद इसके दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर अकाउंट से उनके खिलाफ लिखते गए। श्री शिवराज सिंह डाबी ने एक मानहानि का विधिक सूचना पत्र प्रेषित कराया है,जिसमे दिग्विजय सिंह से मांग की गई है कि *15 दिवस में वे शिवराज सिंह डाबी के लिए कहे गए अपमान जनक शब्द जैसे "तड़ीपार", "फ्रॉड" इत्यादि किस आधार पर कहाँ है, वे इसे साबित कर स्पष्टिकरण दे और शिवराज सिंह डाबी से लिखित रूप में माफ़ी मांगे और उक्त माफीनामा अपने ट्वीट पर प्रकाशित करे।* ऐसा नही करने पर शिवराज सिंह डाबी अपने अधिवक्ता के माध्यम से सक्षम न्यायालय में *दिग्विजय सिंह के विरुद्ध अपराधी/व्यवहारिक मानहानि का मुकदमा पेश करेंगे।*

No comments:
Post a Comment