Sunday, 24 May 2020

जिला सत्र न्यायालय के सामने तड़पता संदिग्ध मजदूर निकला ब्रेन हेमरेज का रोगी हालात गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती।




रिपोर्ट आदर्श दुबे।
अनूपपुर सुबह एक मजदूर जिला सत्र न्यायालय के सामने किराना दुकान के सामने बनी नाली में तड़पते हुए मिला जिसे देख वहां तमाशबीन इकट्ठा होने लगे बताया गया कि वह देर रात रोड के किनारे बनी नाली के चबूतरे में सोया था और सुबह होते ही वह तड़पने लगा उसे देखकर वहां उपस्थित आस-पड़ोस के लोगों ने हंड्रेड डायल और 108 को फोन किया दोनों तुरंत आई पुलिस ने 108 की मदद से उसे अस्पताल ले जाने की बात कही मजदूर तड़प रहा था और सांस लेने में दिक्कत थी जिसे देख वह संदिग्ध समझ में आ रहा था जिला अस्पताल  ले जाया गया जहां एससी राय  सिविल सर्जन द्वारा जानकारी दी गई कि ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर यह पाया है कि उसे कोरोना के लक्षण नहीं बल्कि ब्रेन हेमरेज हुआ है मजदूर के सड़क के किनारे तड़पते देख आसपास के एरिया के लोग दहशत में आ गए मोहल्ले में रहने वाले पत्रकार आदर्श द्वारा जैसे पता चला कि वहां एक मजदूर तड़प रहा है तुरंत हरकत में आते हुए सबसे पहले तड़पते मजदूर के पास से लोगों को दूरी बनवाई और 108 के साथ 100 डायल को फोन किया दोनों उपस्थित हुए 108 ने पहले फोन पर पुलिस को बुलाने की बात कही इस पर आदर्श द्वारा यह जानकारी सिविल सर्जन एस सी राय को दी गयी जिन्होंने संज्ञान लेते हुए 108 , और एक शव वाहन को भेजा पुलिस और एंबुलेंस की मदद से मजदूर मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल जानकारी है कि मजदूर की हालत नाजुक है पुलिस पता शाजी कर रही है कि वह कहां का है लोगों से अपील है कोई भी मजदूर इस तरीके से बीमार  देखें तो सबसे पहले लोगों का जमावड़ा ना होने दे डिस्टेंस बनाये  सबसे पहले 108 को फोन करें 104 को जानकारी दें 100 डायल में लगाएं और उसकी हर संभव मदद करें तमाशबीन बनकर उसे देखते ना रहे उसके वीडियो बनाने से पहले उसकी मदद करें जिससे उसकी जान बचाई जा सके।

No comments:

Post a Comment