Saturday, 9 May 2020

अनूपपुर परियोजना के केन्द्रों में ग्राम स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन

रिपोर्ट आदर्श दुबे 
अनूपपुर परियोजना के सभी के आंगनवाडी केन्द्रों में कार्यकर्ताओं के द्वारा  लॉक डाउन के दौरान  कोरोना वायरस से बचाव के गाइडलाइन का पालन करते हुए ,भारत जीतेगा –कोरोना हारेगा की थीम को चरितार्थ करते हुए  योद्धाओं की तरह बहुत ही तनमयता से अपनी सेवाएं दे रही हैं |
समय-समय पर  परियोजना अधिकारी श्रीमती नलिनी आठिया आंगनवाडी केन्द्रों के क्षेत्रों में जाकर पर्यवेक्षकों एवं कार्यकर्ताओं उत्साहवर्धन कर रही हैं ,साथ ही परियोजना अधिकारी के द्वारा समुदाय में जाकर लोगों की करोना के प्रति जिज्ञासाओं का समाधान भी कर रही हैं |
इसी तारतम्य में माह के प्रथम मंगलवार व प्रथम शुक्रवार को परियोजना अनूपपुर के आंगनवाडी केन्द्रों में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन सतर्कता पूर्वक आयोजित किया गया | ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान गर्ववती महिलाओं एवं 0 से 3 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण का कार्य किया गया |
आंगनवाडी कार्यकर्ता,ANM दीदी,व आशाओं के द्वारा स्वच्छता एवं पोषण में विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया,जिससे कि पूरे जनमानस का बचाव इस करोना कोविड -19 की महामारी से हो सके |

No comments:

Post a Comment