Monday, 1 June 2020

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि कर्मचारी जनता यूनियन अनूपपुर ने मनाया काला दिवस।
रिपोर्ट आदर्श दुबे 📝

 केंद्र सरकार के विधुत सुधार अधिनियम 2020 के नाम सरकारी पॉवर सेक्टरों को अपने चहेते करपोरेटर्स के हाथों में सौपने के विरोध में मध्यप्रदेश पूर्व विधुत वितरण कर्मचारी जनता यूनियन अनूपपुर ने आज 1 जून 2020 को काला पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया गया और यूनियन द्वारा बताया गया कि यह निर्णय जनता के हितों पर कुठारघात होगा और अगर यह चेतावनी विरोध दिवस के बाद भी अगर केंद्र सरकार इस काला कानून को वापस नही लेती हैं तो आने वाले समय मे रणनीति बनाकर बिधुत कंपनी के समस्त अधिकारी कर्मचारी किसी भी तरह के आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा साथ ही यह विरोध मध्यप्रदेश में नही बल्कि पूरे देश मे एक साथ आंदोलन किया जाएगा, कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव जे.पी.एन. शर्मा, साखा अध्यक्ष संतोष रैकवार, सचिव बृजेश तिवारी, गंगा राम राठौर, गुलशेर अहमद, दुखहु पटेल लवकुश पटेल रविन्द्र पटेल अभिजीत चक्रवर्ती शिव प्रसाद पटेल लवकुश पटेल कमला यादव राधेश्याम कुशवाह आर पी वर्मा अशोक श्रीवास्तव सीमा वर्मा अजनी सिंह बबलू शारदे संजय जैन विपिन विहारी राजेश सोनी सुरेश राठौर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment