*क्वॉरंटीन सेंटर में भोजन मेन्यू का कलेक्टर ने किया निर्धारण* शिकायत पर लिया संज्ञान।
रिपोर्ट आदर्श दुबे
*खाद्य गुणवत्ता के सम्बंध में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जारी किए गए आदेश*
*किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर सम्बंधित अधीक्षक होंगे उत्तरदायी*
अनूपपुर: मई 11, 2020
कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिकोण से अन्य जिलों/राज्यों से आये मजदूरो को प्रारम्भिक तौर पर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास/आश्रमों में बनाए गये क्वॉरंटीन सेन्टर में रोका जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान मजदूरो द्वारा अवगत कराया गया है कि छात्रावास/आश्रमों में उन्हें भोजन व्यवस्था में असुविधा हो रही है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा समस्त क्वॉरंटीन सेंटर हेतु भोजन व्यवस्था हेतु मेन्यू का निर्धारण किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार हर क्वॉरंटीन केंद्र में रुके हुए व्यक्तियों/मज़दूरों को प्रातः 8 बजे चाय-नाश्ता (सेव पोहा/पकोडे/अकुरित चने), दोपहर 12 बजे भोजन (दाल, चावल, 08 रोटी, सब्जी, सलाद, अचार), शाम 5 बजे नाश्ता (चाय/बिस्किट/मौसमी फल), रात्रि 08.00 बजे भोजन (दाल, चावल, 08 रोटी, सब्जी, सलाद, अचार) प्रदान किया जाना होगा।
कलेक्टर श्री ठाकुर ने संचालित समस्त छात्रावास/आश्रम अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि छात्रावास में रूके हुये मजदूरो को निर्धारित मेन्यू अनुसार भोजन प्रदाय करना सुनिश्चित करें। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी/लापरवाही पाई जाती है तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

No comments:
Post a Comment