Wednesday, 9 June 2021

सामाजिक व्हाट्स ग्रुप में अश्लीलता परोस भाजपा नेता ने की पार्टी की बदनामी ।

भाजपा ऐसे अभद्र असामाजिक व्यक्तियों से करवाती थी सामाजिक कार्यशाला ।



दूसरों को सभ्यता का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी भाजपा बार बार अश्लीलता फैलाने वाले नेता अनिल गुप्ता को क्यों नही करती पार्टी से बाहर

अनूपपुर - इन दिनों मानो कुछ अश्लील नेताओं के दिमाग को लकवा मार गया और आये दिन कोई न कोई नेता बेहयाई पे उतारू होता है और एक अमर्यादित असभ्य,अश्लील फोटो व्हाटसअप ग्रुपों में डाल कर अपनी असलियत सामज को बताते है पर इन नेताओं की पार्टी इन्हें दूध का धुला मान इनके कुकर्मो को छिपाती ही नही  संरक्षित करने का काम करती है हाल ही में कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक फुन्देलाल सिंह ने शोसल मीडिया में अश्लील फोटो डाल कर राजनैतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी थी और तब अनूपपुर जिले की भाजपा ने हंगामा किया था और कानूनी कार्यवाही की मांग की थी आज उसी भाजपा के नेता ने आज अनूपपुर के एक सामाजिक सोशल व्हाटसअप ग्रुप में अश्लील तस्वीर डाल दी नेता जी बेशर्मी दिखाते हुए ग्रुप में लिख रहे है कि किसी ने डाला मुझे डिलिड कर रहा था तो गलती से सेंड हो गया अनिल गुप्ता जी ये कोई पहला मामला नही है आप का इससे पहले भी आप ने इस तरह बिजुरी के एक ग्रुप में इस तरह की अश्लील फोटो डाली थी और अब तो ऐसा लगने लगा है कि उम्र के इस पड़ाव में आ कर आप पूरी तरह सठिया गये है और आज क्या भाजपा इन महाशय के कृत्य पर शिकायत दर्ज कर पार्टी से बाहर करेगी क्यों कि इन महाशय की आदत में ये शामिल हैं और भाजपा जो दूसरों के ऐसे कृत्यों पर कार्यवाही की बात करती है आज इन महाशय पर कार्यवाही कर साबित करे कि ऐसे कृत्य करने वाले अश्लील लोगों की जगह न पार्टी में है और न इस समाज मे 

अनिल गुप्ता को कौन नही जानता कि  राजनीति में ये अपने आप को एक बड़े नेता से कम नही समझते पर इनके कृत्य उतने ही शर्मनाक और समाज को शर्मसार करने वाले है ऐसे लोगों की जगह सामाजिक जीवन मे कतई नही है 
कल तक कांग्रेस विधायक के अश्लील पोस्ट पर कानूनी कार्यवाही की बात करने वाली पार्टी क्या पहले अपने नेता पर कार्यवाही कर कानूनी कार्यवाही में आने वाली अड़चने समाप्त कर खुद शिकायत कर पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने को कहेगी देखना होगा की कहने और करने में कितना फर्क है जल्द सामने आयेगा 
कुछ भी हो इतना तो कहा जा सकता है कि अनूपपुर की राजनीति को कुछ ऐसे ही अश्लील नेताओं ने हासिये पर ला खड़ा कर दिया है देश का भविष्य बनाने का दावा करने वाले समाज का भविष्य चौपट कर रहे है

No comments:

Post a Comment