आजीविका विभाग के सहयोगी आशा संस्था ने कलेक्ट्रेट अनूपपुर में 5 ऑक्सीजन काॅसंट्रेटर सौपा
रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️
कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई में सहयोग प्रदान करने हेतु आज 10.06.2021 को कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर में विकासखण्ड अनूपपुर द्वारा एनआरएलएम की सहयोगी आशा संस्था सीएफटी के रूप में कार्य कर रही है। आशा संस्था के द्वारा 5 ऑक्सीजन काॅसंट्रेटर कलेक्टर महोदया को कलेक्ट्रेट परिसर अनूपपुर मे सौपा गया।
इस दौरान कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डहेरिया, सीएमएचओ अनूपपुर डाॅ एसके राय, बीएमओ कोतमा केएल दीवान, एनआरएलम जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त श्रीमती अंजू द्विवेदी, जिला प्रबंधक वित्त श्रीमती दया दाहिया, विकासखण्ड प्रबंधक श्री दुर्गेश कुमार दाहिया, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्री संजय आशा संस्था टीम लीडर विवेक तिवारी एवं अंजली ईवने सम्मिलित रहे। जिसकी सराहना कलेक्टर महोदया द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment