लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल अनूपपुर एवं मायरा इंटरनेशनल स्कूल मे अभिभावकों की कार्यशाला संपन्न
Report Adarsh dubey✍️
अनूपपुर:- लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल में अभिभावक शिक्षक मीटिंग एवं अभिभावकों की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें मुख्य स्पीकरडायरेक्टर एकेडमिक्स राम किशन यादव, प्रिंसिपल अंजली मिश्रा एवं मैनेजर प्रशांत अग्रहरी और स्कूल के सभी अभिभावक शामिल हुए l
ऐसे करोना काल में जब बाकी सभी स्कूल बंद है तब ऐसी कोशिश बच्चों की पढ़ाई के लिए एक ऊर्जा का स्रोत का काम करेगी l
कार्यशाला में बताया गया कि किस तरीके से आने वाला सत्र् होगा उसमें क्या-क्या सुविधाएं होंगी और किस तरीके से बच्चों को एक अच्छी और आधुनिक शिक्षा दी जाएगी l
रामकिशन यादव बताते हैं कि अनूपपुर जिले
मे हम दिल्ली , मुंबई और अन्य मेट्रो शहरों जैसी सुविधाएं दे रहे हैं जिससे कि हमारे सभी अभिभावक बहुत ही संतुष्ट है और इस कोविड-19 के समय में भी बच्चों में कमाल का ग्रोथ देखने को मिल रहा हैl
कार्यशाला के दौरान अभिभावकों ने पढ़ाई में आने वाली दिक्कतें एवं निजी जीवन में बच्चे को किस तरीके से हमें हैंडल करना है इस पर चर्चा की और अपने सवाल एकेडमिक डायरेक्टर रामकिशन यादव के सामने रखें l
मीटिंग के दौरान प्रिंसिपल अंजली मिश्रा
ने बच्चों को लगातार कक्षा मैं उपस्थित रहने की सलाह दी
एवं बताया कि आने वाला सत्र् में कक्षाएं कितनी इंटरेस्टिंग होने वाली है l रेगुलर क्लासेस, आर्ट एंड क्राफ्ट क्लासेस, डांस क्लासेस, कैलीग्राफी, बॉटल आर्ट, पेंटिंग , ड्राइंग, साइंस बेस्ड एक्टिविटीज, सिंगिंग , योगा और मार्शल आर्ट्स आदि l
ऑनलाइन में अगर बच्चों को पढ़ाना है तो इसमें सबसे ज्यादा श्रेय अभिभावकों को जाता है और प्रमुख रूप से जो मदर्स अपने बच्चों के साथ सुबह -शाम मेहनत करती हैं, अभिभावकों के ऐसे ही प्रयासों से ही बच्चे आज के इस समय में अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं और साथ ही साथ जो बच्चों को गाइडेंस स्कूल से मिलता है उसमें किसी भी प्रकार की कमी ना हो यह सुनिश्चित करना स्कूल का काम होगा ।
प्रशांत अग्रहरी बताते हैं की कोविड-19 के इस समय में जिन अभिभावकों ने पिछले वर्ष ध्यान दिये है उन बच्चों में ग्रोथ दिख रहा है मगर जिन बच्चों ने पढ़ाई पूरा साल नहीं करी है उनकी पढ़ाई की स्थिति बहुत ही खराब है और इसलिए जो नया सत्र है वह बहुत ही अच्छा और सुचारू रूप से चलना चाहिए , जिसके लिए स्कूल और अभिभावकों को अपना 100% देना होगाl

No comments:
Post a Comment