Monday, 7 June 2021

जिले में कोरोना से असामयिक दिवंगत हुए पत्रकारों को शोक सभा कर किया याद ,मैकल क्लब ने की श्रद्धांजलि अर्पित।

रिपोर्ट आदर्श दुबे ✍️


अनूपपुर :- जिला मुख्यालय के वरिष्ठ कलमकार जिनका असामयिक निधन हुआ स्व दिनेश शिवहरे स्व रामचंद्र नायडू ,स्व त्रनेश मिश्रा,स्व  संतोष गुप्ता, स्व संतोष मिश्रा,  को याद कर शोक शभा आयोजित कर नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

सभा सर् लगन पैलेश में मैकल क्लब द्वारा आयोजित की गई।  कोरोना से काल कलवित हुए पत्रकारों के कार्यों उनके विचारों और उनकी समाज के प्रति संवेदना शीलता और पत्रकारिता के कर्तव्यो को याद किया गया, मैकल क्लब के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि जिले के लिए अपूर्णीय छति बताई , क्लब के सचिव रईस खान ,देबेन्द्र तिवारी ,ने अपने व्यक्तव् में सभी को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

 धर्मेंद्र चौबे ने संवेदना से भरी सभा में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया , वरिष्ठ राजनैतिक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश दुवेद्वी ने पत्रकारों की महामारी में असामयिक  हुए निधन पर शोक जताते हुए जिले में महामारी से हुए सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक प्रकट किया ।

उपस्थित पत्रकारों ने अपने व्यक्तव्यों में जिले के लिए बड़ी छति कहा कलमकारों को याद कर सभी ने अपने व्यक्तव्यों में उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में ईस्वर से उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना की ,  मैकल क्लब के सभी सदस्यों सहित पत्रकार एवं समजसेवीओ ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा के लिए ईस्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा, आदर्श दुबे,वीरेंद्र सिंह, किशोर सोनी,बिज़्ज़ु थॉमस ने  व्यक्तव्यों से अपने साथी सभी दिवंगत पत्रकार साथियों को याद कर  श्रद्धांजलि अर्पित की ।

No comments:

Post a Comment